Travel With Pet In Train: इस तरह कर सकते है अपने पेट्स के साथ ट्रेन में सफर, जाने यहां!

ट्रेवलTravel With Pet In Train: इस तरह कर सकते है अपने पेट्स...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Travel With Pet In Train – अगर कही जाना हो तो पालतू जानवर को रिश्तेदारों के यहां छोड़ कर जाना पढता है , लेकिन अब ऐसा आपको करने की जरूरत नहीं है। आप अगर  ट्रेन में  सफर कर रहे है तो उसे अपने साथ लेकर जा सकते है। अब भारतीय रेल कुछ कोच में पेट्स को ले जाने की अनुमति देता है। ये सुक्षित, सस्ता और आरामदायक है। बस कुछ नियम जान लीजिए। 

Read also: Mobile Travel Photography Tips: ट्रेवल फोटोग्राफी का शौक रखते है, तो इन टिप्स को करे फॉलो!

1)  बता दे,  एसी स्लीपर कोच, सेकेंड क्लास कोच और एसी चेयर कार कोच में पालतू जानवरों की अनुमति नहीं है। आपको फर्स्ट क्लास एसी का टिकट बुक कर सकते है। 

2) टिकट कंफर्म हो जाए, तो अपने टिकट की कॉपी लें और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी को एक आवेदन पत्र लिखें, ऐसा करने से आपको केबिन या कूप ही दिया जाएगा।

3) ये आपकी ज़िम्मेदारी है कि अपने  पालतू जानवर की कॉलर और चेन ले जाएं और साथ ही उनका खाना और पानी भी रखें।

4)  ध्यान दे की आपके पालतू जानवर को सभी वैक्सीन लगी हों। आप पशु चिकित्सक से अपने पालतू जानवर का फिटनेस प्रमाण पत्र अपने साथ रख सकते है। 

5) जब आपकी केबिन या कूप की पुष्टि हो जाएगी तब कम से कम 2 घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचें। वहां पार्सल कार्यालय जाएं और टिकट, अपने पालतू जानवर का फिटनेस प्रमाणपत्र और टीकाकरण कार्ड दिखा दे। 

Read also: Most Expensive Cities: जाने दुनिया के सबसे महंगे शहरों के बारे में!

6) आप सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी जरूर लेकर जाए। सबंधित अधिकारियों को पालतू जानवर को बुक करने का अनुरोध करें और फिर वे आपके पालतू जानवर का वजन करेंगे और तब  पार्सल शुल्क लगाया जाएगा।

7)  पालतू जानवर सफर के दौरान थोड़ा तनाव में रहते हैं, आप चाहे तो उन्हें बीच में जो स्टेशन्स आएं वहां घुमा सकते हैं। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related