Site icon Buziness Bytes Hindi

Breaking News Today: महंगा होगा दिल्ली से देहरादून का सफर, एक जुलाई से बढ़ रही टोल दरें

दिल्ली से देहरादून तक का सफर एक जुलाई से महंगा हो जाएगा। एन एच-58 स्थित सिवाया मेरठ टोल प्लाजा पर एक जुलाई से टोल में 10 से 15 रुपये तक की वृद्धि की जाएगी। ऐसे में न सिर्फ निजी वाहनों के लिए हरिद्वार और देहरादून का सफर महंगा होगा, बल्कि रोडवेज बसों में किराया बढ़ जाएगा।

Read also: Sidhu Moose Wala Case Update: देहरादून के होटल में बना था पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का प्लान

तीन महीने में यह दूसरा मौका है, जब टोल की दरों में बढ़ोतरी के कारण सफर महंगा होने जा रहा है। दरअसल, एक अप्रैल से पूरे देश में टोल शुल्क में 10 से 20 फीसदी की वृद्धि की गई थी।
इसके बाद रोडवेज बस में देहरादून,हरिद्वार सहित सभी टोल रूटो का किराया महंगा कर दिया था। मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर हर साल एक जुलाई को टोल की दरों में वृद्धि की जाती है। ऐसे में यह वृद्धि देहरादून और हरिद्वार की ओर जाने वाले सभी वाहनों को भरनी होगी।

देहरादून और हरिद्वार की ओर से किराये की ये बढ़ोतरी दिल्ली, जयपुर, मेरठ, आगरा, गुरुग्राम और फरीदाबाद आदि जाने वाली बसों में होगी। रोडवेज के अधिकारियों की माने तो बसों में किराया वृद्धि का निर्णय टोल शुल्क की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। यह वृद्धि केवल एक टोल प्लाजा पर होना बताया जा रहा। इसलिए साधारण, एसी एवं वाल्वो बसों के किराये में पांच से बीस रुपये तक की वृद्धि ही हो सकती है।

Read also: Uttrakhand Wheather News: उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का असर यूपी के इन जिलों पर,आज झमाझम के आसार

दिल्ली से देहरादून का वर्तमान और बढ़ा हुआ संभावित किराया

बस——-पुराना किराया——नया किराया
साधारण बस—-360 रुपये—-365 रुपये
जनरथ-एसी—–500 रुपये—-509 रुपये
वाल्वो———–809 रुपये—–825 रुपये
सिवाया में वर्तमान टोल शुल्क
वाहन——-शुल्क
कार——-95 रुपये
हल्के वाणिज्य वाहन—-165 रुपये
बस और ट्रक————–335 रुपये
मल्टी एक्सेल वाहन——-540 रुपये

Exit mobile version