Site icon Buziness Bytes Hindi

IAS-PCS Transfer: शासन ने बडे़ पैमाने पर नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल,13 आईएएस और 10 पीसीएस के तबादलेे

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी सरकार ने आज 13 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों सहित 23 नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल कर दिया। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में सचिव सचिन कुर्वे अब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से विदा हो गए। कुर्वे विभागीय तबादलों को लेकर मंत्री से तनातनी के कारण चर्चाओं में  थे। शासन ने कुर्वे को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राजस्व विभाग से हटा दिए गए हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने देर शाम तबादले के  आदेश जारी किए। जारी किए गए आदेश के अनुसार बगौली से कृषि व कृषक कल्याण का प्रभार हटाकर अब बृजेश संत को दिया गया है।  संत को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से हटा कर ये जिम्मेदारी डीएम देहरादून सोनिका को सौंपी गई है। संत को खनन महानिदेशक के साथ नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों का दायित्व दिया गया है। सचिव दीपेंद्र चौधरी को राजस्व से हटाकर शहरी विकास का जिम्मा सौंपा गया है। अपर सचिव रणवीर सिंह को सूचना व महानिदेशक सूचना के दायित्व से मुक्त किया है। नए सूचना महानिदेशक अब अपर सचिव बंशीधर तिवारी बनाए गए हैं। उनके बाकी विभाग यथावत रखे हैं।

Read also: AAP Vs BJP: अपने ही बुने जाल में फंस सकते हैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा ने बताया इसे फुलप्रूफ प्लान

विदेश से लौटे सविन बंसल को अपर सचिव आपदा प्रबंधन, परियोजना प्रबंधक यूईएपी के पद पर भेजा गया है। सचिव लोक सेवा आयोग से मुक्त किए गए कर्मेंद्र सिंह को अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता और समाज कल्याण व आयुक्त निशक्तजन बनाया है। अपर सचिव डॉ0 मेहरबान सिंह को खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले व आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति का दायित्व दिया है।  अपर सचिन आनंद श्रीवास्तव से परियोजना प्रबंधक यूईएपी का दायित्व हटाया है। गिरधारी सिंह रावत को सचिव लोक सेवा आयोग हरिद्वार भेज दिया गया है। उनसे युवा कल्याण, खेल, निदेशक, युवा कल्याण का दायित्व हटाया है। अपर सचिव जितेंद्र कुमार सोनकर को आपदा प्रबंधन से मुक्त कर दिया हैं उनको अब युवा कल्याण, खेल निदेशक बनाया है। अपर सचिव प्रताप सिंह शाह खाद्य आपूर्ति व अपर आयुक्त पद से मुक्त किए गए हैं।  अपर सचिव चंद्र सिंह धर्मशक्तू से समाज कल्याण और आयुक्त निशक्तजन पद हटा दिया है। अपर सचिव मदन मोहन सेमवाल को मुख्यमंत्री कार्यालय से विदा कर दिया ह ै। पीसीएस अरविंद कुमार पांडेय को सचिव मानवाधिकार आयोग बनाया है। कृष्ण कुमार मिश्र अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी के पद से हटाए गए हैं। यह जिम्मेदारी अब पीसीएस श्याम सिंह राणा को सौंपी है। उन्हें रोडवेज जीएम पद से मुक्त किया है। डॉ0 शिव कुमार को डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक पद से मुक्त किया है। मनीष बिष्ट को चंपावत से तबादला कर ऊधमसिंह नगर उप जिलाधिकारी व सिडकुल पंतनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक पद पर भेजा है।

Exit mobile version