Site icon Buziness Bytes Hindi

कांग्रेस कार्यकर्ताओं /नेताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू


कांग्रेस कार्यकर्ताओं /नेताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

लखनऊ , कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है, जिसको लेकर कांग्रेस ने काफी समय बाद कार्यकर्ताओं /नेताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किये हैं, जिसके प्रथम चरण में संगठन के जमीनी कार्यकर्ता न्याय पंचायत अध्यक्ष /ब्लाक अध्यक्ष और जनपद के पदाधिकारियों और संगठन के लोगों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं का खासा उत्साह है, और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शिविर में जुड़कर संवाद कर रही हैं और संगठन के महत्व को बता रही हैं पदाधिकारियों से संवाद कर रही हैं।

Read also: राम मंदिर ज़मीन खरीद घोटाले पर विरोध प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

प्रशिक्षण से पहले कांग्रेस की हमेशा से परम्परा के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, व राष्ट्रगीत वन्देमातरम गाकर कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं को और ऊर्जान्वित कर दे रही है

प्रवक्ता श्री अवस्थी ने बताया कि अभी तक प्रथम चरण में 56 जनपदों में प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है, जिसमें 12500 से ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है जिसमें न्याय पंचायत अध्यक्ष, जनपद के पदाधिकारी और कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं, इस प्रथम के पूरा होते विधानसभा वार प्रशिक्षण की शुरुआत होगी।

Read also; दिग्विजय सिंह समेत 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR

प्रशिक्षण में पदाधिकारियों को 1- कांग्रेस का स्थापना से लेकर अब तक का आजादी आंदोलन में अग्रणी भूमिका और आजादी के बाद भारत निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य, व 2- आरएसएस का आजादी आंदोलन में जनभावना का विरोध कर अंग्रेजों के साथ खड़े होना, 3- चुनाव के लिए बूथ प्रबंधन की बारीकियां कार्यकर्ताओं के कार्य और जिम्मेदारी, और 4- सोशल मीडिया का उपयोग व उसकी तकनीकी उपयोग से पार्टी को कैसे फायदा हो, एवं 5- पिछले 32 साल में गैर कांग्रेसी सपा, बसपा और भाजपा की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते से भटका कर पीछे धकेल दिया इस पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों की यही प्रशिक्षित विजय सेना 2022 में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

Exit mobile version