ट्रैक्टर परेड हिंसाः दिल्ली पुलिस की 25 एफआईआर में दीप सिद्धू का नाम नदारद

फीचर्डट्रैक्टर परेड हिंसाः दिल्ली पुलिस की 25 एफआईआर में दीप सिद्धू का...

Date:


ट्रैक्टर परेड हिंसाः दिल्ली पुलिस की 25 एफआईआर में दीप सिद्धू का नाम नदारद

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड हिंसा में गैंगस्टर लक्खा सिधाना और दीप सिद्धू का नाम सामने आया है। दीप सिद्धू ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। दिल्ली पुलिस ने 25 मामले दर्ज किए हैं और 37 किसान नेताओं को नामजद किया है लेकिन दीप सिद्धू और लक्खा का नाम एफआईआर में नहीं है। आंदोलनकारी किसानों का आरोप है कि आंदोलन खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने ही इन दोनों को लगाया था।

दीप सिद्धू, लक्खा सिंह सिधाना पर आरोप
आंदोलन से जुड़े किसान यूनियनों के नेताओं ने दिल्ली में बवाल और हिंसा से खुद को किनारा कर लिया है। दिल्ली में हिंसा फैलाने और किसानों को भड़काने के लिए कई किसान नेता पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू को जिम्मेदार मान रहे हैं, तो कुछ लोग लक्खा सिंह सिधाना को आरोपी मान रहे हैं।

सिद्धू ने उकसाया
योगेंद्र यादव ने कहा कि दीप सिद्धू और गैंगेस्टर से नेता बने लखा सिधाना ने पिछली रात सिंघु बॉर्डर पर भी किसानों को भड़काने की कोशिश की। योगेंद्र यादव ने आगे कहा, इस बात की जांच होनी चाहिए कि किस प्रकार एक माइक्रोफोन के साथ दीप सिद्धू लाल किले तक पहुंच गया। किसान नेताओं का मानना है कि दीप सिद्धू के उकसाने पर ही प्रदर्शनकारी लाल किले की परिसर में दाखिल हुए थे।

नुक्सान का दावा
गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान आईटीओ पर भड़की हिंसा में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की छह बसें और पांच पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके साथ ही 600 ट्रैक्टरों पर 10,000 से ज्यादा किसानों द्वारा प्रदर्शन में 70 लोहे के बैरिकेड्स को नुकसान पहुंचाया गया हैं। इस बात का दावा दिल्ली पुलिस ने अपने एफआईआर में किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...