आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप अपने दोस्तों व परिवार संग घूम सकते है , यहां आप सुकून के पल और काफी एन्जॉय कर सकते है | चलिए जानते है –
सांची
सांची मध्य प्रदेश के रायेसन जिले में बेतवा नदी के किनारे पर है | यह एक छोटा सा गांव और साथ ही धार्मिक स्थल भी है। सांची भारत के विश्व धरोहर स्थलों में से एक है।
तोष
तोष हिमाचल प्रदेश कुल्लू जिले का एक गांव है , ये जगह कसौल के पास ही है | तोष पहाड़ों से घिरी हुई है और सबका मन मोह लेती है। यहां पानी के झरने भी है जहां आप मौज मस्ती कर सकते है |
मावलेनगोट
मेघालय में स्थित एक गांव है जिसका नाम है मावलेनगोट | ये जगह भी पहाड़ियां से घिरी हुई है और कई अद्भुत नजारे मौजूद हैं। | यहां आप चाय के बागान भी देख सकते है |
Read also: 18 से अधिक उम्र के टीकाकरण के लिए कई राज्यों ने हाथ खड़े किये
शिमला
शिमला बहुत ही प्यारी जगह है | आप यहां क्राइस्ट चर्च, मॉल रोड, चैल, कुफरी, नारकंडा, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ एडवांस्ड स्टडी , चिड़ियाघर, आर्मी कैंप आदि कई जगहों पर घूम सकते हैं।

