Site icon Buziness Bytes Hindi

Toofaan Review: राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने तूफान के साथ की तूफानी वापसी


Toofaan Review: राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने तूफान के साथ की तूफानी वापसी

Pawan Sharma

Movie Review: तूफान

लेखक: अंजुम रजबअली, विजय मौर्या

कलाकार: फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर,परेश रावल, हुसैन दलाल,विजय राज व मोहन अगाशे

डायरेक्टर: राकेश ओमप्रकाश मेहरा

ओटीटी: प्राइम वीडियो Amazon Video

रेटिंग: 3*

बालीवुड Bollywood में बॉक्सिंग Boxing पर फिल्में तो कई बनी पर जहन मे बस जाए ऐसी कोई नही बनी हलाकिं मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘बॉक्सर’ Boxer ने जरुर हमे अपनी और खीचनें का प्रायस किया था, पर यह बात बहुत पुरानी हो गई है हाल फिलहाल मे भी कुछ बॉक्सिंग Boxing पर आधारित कुछ फिल्में Movies आई जोकि काफी अच्छी थी जिसमे प्रियंका चोपड़ा की ‘मैरी कॉम’ आर माधवन की ‘साला खड़ूस’ व अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित मुक्केबाज शामिल है । पर आज भी हमे एक ऐसी फिल्म की दरकार है जो हमे सालो साल याद रहे, आप सभी मोहम्मद अली को बहुत अच्छे से जानते होंगे, पर कई लोग ये नही जानते होंगे की बॉक्सिंग चैंपियन मोहम्मद अली की एक बायोपिक भी बनी है जिसका नाम‘अली’ है, और जिसने भी यह मूवी देखी है उसे समझ आ जाएगा कि बॉक्सिंग पर फिल्म बनाना कितना मुश्किल काम है। फिल्म ‘तूफान’ एक ऐसे मुक्केबाज की कहानी है जिसने अपना सब कुछ खो दिया है पर वह वापसी करता है। निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा भी मुक्केबाज अज्जू की तरह काफी समय बाद वापसी कर रहें है और क्या जोरदार वापसी की है उन्होन

फिल्म ‘तूफान’ Toofaan के रिलीज होने से पहले ही उसको बायकाट करने की खबरें आने लगी थी, लोगों का कहना है कि ये लव जिहाद की कहानी है। यह फिल्म एक मुस्लिम बॉक्सर और एक हिंदू डॉक्टर लड़की की प्रेम कहानी है जिस वजह से इसको बायकाट करने को बात कही जा रही थी कहानी डोंगरी से निकलती और महाराष्ट्र होते हुए दिल्ली तक आ जाती है। फिल्म खेल संघों में होने वाले भ्रष्टाचार से लेकर खेल को लेकर युवाओं की बदलती सोच को दिखाती है ।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने आज के दौर के हिसाब से ही कहानी चुनी है। ‘मिर्ज्या’ के फ्लॉप होने के बाद उनके लिए ये फिल्म काफी महत्वपूर्ण है अजीज अली के किरदार में कई बार खुद राकेश ओमप्रकाश मेहरा की मेहनत दिखती है। उनकी इस फिल्म मे एक संवाद है, ‘जब लाइफ मौका देगी तो क्या करेगा, आने देगा या जाने देगा?’ यही मौका राकेश ओमप्रकाश मेहरा को मिला है फिल्म थोड़ी लंबी जरूर है मगर अच्छी है, एक अच्छी पटकथा फिल्म मे जान फूंक देती है, ये फिल्म ‘तूफान’ फिर एक बार समझाती है।

रैप सिंगर डेविल के दोनों गाने फिल्म ‘तूफान’ मे जान भर देते  हैं। उनके पहले रैप Rap गाने में एक लाइन है, ‘ख़ुदा को क्या जानेंगे जो ख़ुद को नहीं जानता. और दूसरे गाने में ‘तेरे लिए अपुन तूफान लेके आए हैं.. दोनो ही आपको ऊर्जा से भर देते हैं ।

फिल्म ‘तूफान’ में  जो अदाकारी की गई  है वो काबिलेतारिफ है फरहान अख्तर Farhan Akhtar और मृणाल ठाकुर दोनों ने एक नंबर अभिनय किया है। मृणाल ठाकुर धीरे-धीरे आगे बढ़ती जा रही हैं और अब वह ठीक उस जगह आ खड़ी हुई हैं, जँहा उनको होना चाहिये। फरहान अख्तर ने अपनी बॉडी को फिल्म में अपने किरदार के लिए अच्छे से इस्तेमाल किया है। डोंगरी वाली भाषा पर उनकी पकड़ भी लाजवाब दिखती है। फिल्म का सरप्राइज पैकेज तो हैं हुसैन दलाल। साइड हीरो का किरदार बहुत दिन बाद परदे अच्छा लगा है । विजय राज को जो भी मिला ने उन्होने उसे अच्छे से निपटाया है। सुप्रिया पाठक के हिसाब से उनके रोल मे वो बात नही दिखती। फिल्म को हैपी एंडिंग बनाने के लिए दर्शन कुमार फिल्म के एक दम आखिर मे क्लाइमेक्स के करीब आते हैं। मोहन अगाशे और नन्हीं बच्ची गौरी फुलका उनसे अच्छा काम कर ले गईं। लेकिन, फिल्म ‘तूफान’ का असली तूफान तो परेश रावल है उनकी सधी हुई अदाकारी एक वक़्त बाद उनके चाहने वालों को इस फिल्म में देखने को मिली है।

आज अमेजन प्राइम पर आएगा फरहान अख्तर का तूफान

फिल्म ‘तूफान’ में म्यूजिक शंकर एहसान लॉय का है पर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने दो गाने रैपर डेविल के रख लिए जोकि सही साबित हुआ। अरिजीत सिंह की अवाज भी काफी समय बाद सुनाई दी। फिल्म में जय ओजा ने सिनेमैटोग्राफी कमाल की करी है।

फिल्म ‘तूफान’ की एडीटिंग मे कसर रह गई है। मेघना सेन ने वैसे तो काम ठीक किया है पर कहीं कुछ रह जाता है, फिल्म थोड़ी सी छोटी की जा सकती थी। बहुत वक्त बाद कोई ऐसी फिल्म आई है जिसे आप पूरे परिवार के साथ बैठकर भी देख सकते हैं। इस वीकएंड तूफान देखने से तूफान भले ना आए पर सन्नाटा भी नही रहेगा ।

Exit mobile version