Tomato Juice Benefits: एनर्जी ड्रिंक नहीं, पीएं टमाटर जूस और रखे सेहत का ख्याल!

लाइफस्टाइलTomato Juice Benefits: एनर्जी ड्रिंक नहीं, पीएं टमाटर जूस और रखे सेहत...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Tomato Juice Benefits – एनर्जी ड्रिंक का सेवन करना काफी लोग पसंद करते है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन हानिकारक माना जाता है। आप एनर्जी ड्रिंक के बजाए टमाटर के जूस का सेवन कर सकते हैं। इस जूस में  एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर, कार्बाेहाइड्रेट, विटामिन और आवश्यक खनिजों जैसे पोटेशियम, फॉस्फोरस आदि होता है। ये सेहत के लिए काफी अच्छा माना गया है। 

टमाटर जूस का सेवन  शरीर को फिर से जीवंत करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। ये शरीर की थकान को दूर कर आपको भरपूर एनर्जी देता है। इसके अलावा टमाटर के रस में विटामिन बी -3, ई और लाइकोपीन होता है ये  बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। साथ ही दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम होती है। 

टमाटर के रस में विटामिन के और कैल्शियम पाया जाता है, ये हड्डियों को मजबूत करता है। आप टामाटर के रस का सेवन करते हैं, तो हड्डी से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना भी कम होती है। इसके अलावा, इसमें क्लोरोजेनिक एसिड और क्यूमरिक एसिड होता है, ये  शरीर में पैदा होने वाले कार्सिनोजेन्स से लड़ता है।

लेकिन ध्यान दे,  किडनी से संबंधित समस्या से जूझ रहे हैं, तो  टमाटर के रस का ज्यादा न करे। वही टमाटर से एलर्जी है तो इसका सेवन न करे।  गर्भवती हैं या फिर ब्रेस्टफीड करवा रही हैं तो डॉक्टर से सलाह ले। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...