Site icon Buziness Bytes Hindi

फिर स्थगित हो सकता है टोक्यो ओलंपिक


फिर स्थगित हो सकता है टोक्यो ओलंपिक

टोक्यो ओलंपिक के खेल समिति के कार्यकारी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा है कि अगर 23 जुलाई 2021 से टोक्यो ओलंपिक का आयोजन संभव नहीं हो पाया तो इस खेल को एक बार और स्थगित किया जाएगा. यह पहली बार है जब किसी अधिकारी ने टोक्यो ओलंपिक के दूसरी बार स्थगित होने की बात कही है. टोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

बोर्ड के सदस्य हारयुकी ताकाहाशी ने कहा कि आयोजनकर्ताओं को रद्दीकरण से बचना चाहिए. उन्होंने कहा, अगर यह रद्द हुआ तो जापान और विश्व की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा. सदस्य ने कहा, हमारी प्राथमिकता एकजुट होकर 2021 की गर्मियों में खेलों (ओलंपिक) को आयोजित करने का है. अगर यह संभव नहीं हुआ तो हमें एक और विलंब के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.

Exit mobile version