Site icon Buziness Bytes Hindi

Sensex Opening: शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन की शुरूआत गिरावट के साथ

today stock market

नई दिल्ली। आज 6 फरवरी को शेयर बाजार की शुरूआत गिरावट के साथ हुई है। घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में कारोबार की शुरुआत हुई है। आज सुबह शेयर बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स में 159.11 अंकों की गिरावट आई।

जिसके बाद बाजार 60682.77 अंकों पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर निफ्टी में भी 58.65 अंकों की कमजोरी आई है। निफ्टी इस गिरावट के साथ 17795.40 अंकों पर कारोबार कर रहा है। आज सोमवार को निफ्टी 17812 और सेंसेक्स 60350 अंकों के लेवल पर खुला।

बाजार में सबसे अधिक कमजोरी IT और मेटल सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली है। आज सोमवार से भारतीय रिजर्व बैंक की MPC मीटिंग शुरू होगी। इस पर भी पूरे दिन नजर बनी रहेगी। इससे पहले दिसंबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में केंद्रीय बैंक ने प्रमुख नीतिगत दरों यानी रेपो रेट में 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।

इस दौरान रुपया भी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे कमजोर हुआ। आज रुपया 82.43 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। दिन में कारोबार में हल्का उछाल आने कका अनुमान है।

Exit mobile version