Site icon Buziness Bytes Hindi

Sensex Opening: गिरावट के साथ कारोबार की शुरूआत, 144 अंक फिसला सेंसेक्स

today stock market

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज बुधवार 25 जनवरी को गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 144 अंक फिसलकर 60834 और निफ्टी 25 अंकों की गिरावट के साथ 18093 पर पहुंच गया। बैंक निफ्टी में भी 29 अंक की गिरावट दर्ज की गई। जो गिरकर 42703 के अंक पर खुला। इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन में मारुति सुजुकी के शेयरों में तेजी दिखाई दी।
बता दें कि तिमाही परिणामों में कंपनी के नतीजे अच्छे रहे हैं। रिजल्ट्स के पहले टाटा मोटर्स के शेयर भी अच्छा प्रदर्शन करते दिखे हैं। बाजार में कल गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की छुट्टी होने के कारण आज महीना समाप्त भी है।

डॉलर के मुकाबले रुपए 11 पैसे मजबूत

डॉलर के मुकाबले रुपए में बुधवार 25 जनवरी 2023 को 11 पैसे की मजबूती आई है। यह 81.61 के स्तर पर खुला है। पिछले कारोबारी सत्र में यह 81.72 के स्तर पर बंद हुआ। टाटा स्टील के शेयरों में 84.3 लाख शेयरों की ब्लॉक डील की सूचना है। बताया जाता है कि यह डील 101.8 करोड़ रुपए में हुई है। प्रति शेयर का भाव 120.7 रुपए तय किया है। इस डील की सूचना से कंपनी के शेयरों में आधे प्रतिशत की तेजी दिख रही है।

Exit mobile version