Site icon Buziness Bytes Hindi

Sensex Bell: आज सेंसेक्स 60638 पर और निफ्टी 17800 के पार, हरे निशान पर बाजार

today stock market

नई दिल्ली। आज 14 फरवरी को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। आज सेंसेक्स 200 अंक की तेजी के साथ 60638 पर पहुंच गया है। जबकि निफ्टी 17800 के पार पहुंच चुका है।

इससे पहले शेयर बाजार के लिए सोमवार का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा था। सपाट खुलने के बाद बाजार तेजी से नीचे आया और करीब आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था। बाजार में सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए थे। सबसे अधिक दबाव मेटल, आईटी, सरकारी बैंक, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स पर देखाई दिया था।

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 250.86 अंक या 0.41 फीसदी गिरकर 60,431.84 अंक पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 85.60 अंक की गिरावट के साथ 17,770.90 पर बंद हुआ था। हालांकि आज बाजार में तेजी दिखाई दे रही है। जिससे सभी सेक्टर के शेयर का दाम बढ़ गया है।

Exit mobile version