Site icon Buziness Bytes Hindi

Today weather update: होली तक भीषण गर्मी के आसार, 6 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

today weather

नई दिल्ली। फरवरी के शुरूआती दिनों में चली तेज हवाओं से पारे में नरमी आई और सिहरन होने लगी थी। वहीं अब हवा खुष्क होने से पारा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी हफ्ते में अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने होली तक भीषण गर्मी की संभावना व्यक्त की है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक एन सुभाष के अनुसार हवा का असर खत्म हो गया है। हल्की हवाएं यूपी और एनसीआर के कुछ हिस्सों में चल सकती हैं, लेकिन अब तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम में चार से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी आने वाले हफ्ते में दर्ज होगी।

ऐसा रहा था कल तापमान

रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में आमूलचूल परिवर्तन दर्ज हुआ। सर्वाधिक तापमान यूपी के कानपुर में 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान के बात की जाए तो अधिकतर जिलों का तामपान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर तेज हवा चल सकती है। एनसीआर के जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होगा। आद्रता 79 रहेगी।

हवा की रफ्तार धीमी, दिन की बढ़ेगी गर्मी

मौसम में तेज बदलाव का दौर पिछले सप्ताह से दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुमान को झुुठलाते हुए रविवार को हवा और धीमी हो गई। इससे दिन में लोगों ने तीखी धूप का अनुभव किया। अब पूरे हफ्ते उतार-चढ़ाव बने रहने का अनुमान किया जा रहा है।

हवा कम होने से धूप चढ़ी

आज सोमवार को दिन में धूप इतनी तेज रहेगी कि लोगों को गर्मी का अहसास होगा। दिन में उत्तरी भारत के अधिकांश जिलों का तापमान 30 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है।

Exit mobile version