Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather update today: मौसम ने लिया यू टर्न, आज 26 जनवरी को बारिश का अलर्ट

today weather

नई दिल्ली। आज 26 जनवरी मौसम का मिजाज मिलाजुला रहने वाला है। आज ​26 जनवरी दिन की शुरूआत कोहरे और धुंध से राहत दिलाने वाली रही। लेकिन ठंडी हवा के झोके लगातार परेशान कर रहे हैं। वहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं। यह राहत उत्तरी भारत के अधिकांश जिलों में देखने को मिल रही है।

इन जिलों में बर्फीली हवाओं और बारिश का अलर्ट

पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिम यूपी और पूर्वी यूपी के अलावा दिल्ली, राजस्थान में अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई जिलों में रात से शीतलहर शुरू हो गई है। हालांकि बुधवार से आसमान में बादल हैं। मौसम विभाग ने आज 26 जनवरी को UP के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं इस दौरान तेज ठंडी हवाओ का प्रकोप बना रहेगा। कई शहरों पर तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा सकता है। इससे गलन और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यूपी का औसत अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटे है। प्रयागराज और आसपास के जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश से सर्दी बढ़ गई है। सुबह और रात के समय कोहरा पहले की तुलना में कम हुआ है।

दिल्‍ली NCR में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी को लेकर दिल्ली-NCR में अगले 5 दिन तक बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिन बारिश का अनुमान है। इससे न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है।

Exit mobile version