Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Weather update: गलन-ठिठुरन के साथ आज दिन की शुरूआत, आगरा सबसे ठंडा शहर

today weather update

#image_title

नई दिल्ली। तीन दिन की राहत के बाद आज 16 जनवरी से आज मौसम में उत्तरी भारत में गलन-ठिठुरन भरी ठंड शुरू हो गई है। कुछ इलाकों में तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। रात में यूपी में आगरा का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि प्रदेश में सबसे कम बताया जा रहा है।
इससे पहले शनिवार को 11.6 डिग्री तापमान की तुलना में 7.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक आज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलने के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी है।

पश्चिम विक्षोभ के चलते बफीली हवाओं का असर

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण उत्तरी भारत का अधिकांश हिस्सा अगले कुछ दिनों तक अधिक ठंडा रहेगा। यही कारण है कि न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

ऐसा है आज जिलों में तापमान का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान कल के 11 डिग्री के मुकाबले 6.2 डिग्री है। मेरठ में आज न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, मुजफ्फरनगर में आज न्यूनतम तापमान 5.8, लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री। देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सुबह के समय 5.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

Exit mobile version