Site icon Buziness Bytes Hindi

Today weather update: 24 घंटे में बारिश के आसार, उत्तराखंड में बर्फबारी से पारा गिरा

weather

नई दिल्ली। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से पश्चिम यूपी के जिलों में पारा गिरा है। तापमान में करीब 3 डिग्री की कमी आई है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के भीतर ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश शुरू होगी।

देश के अधिकतर राज्यों में पारा बढ़ रहा है। कुछ राज्यों में लू जैसी स्थिति बन रही है। इसी बीच कुछ राज्यों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, झारखंड, दक्षिण तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल के अलावा उत्तराखंड में बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड और पश्चिम हिमालय में बर्फबारी की संभावना बनी है। मौसम विभाग ने 13 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना जताई है। अगले 2 दिनों में देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों के राज्यों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। उसके बाद गिरावट आ सकती है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में 14 से 16 मार्च के बीच बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है। लखनऊ में आज आसमान साफ रहने की संभावना है।

Exit mobile version