Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए कहां होगी Rain और ओलावृष्टि

today weather

नई दिल्ली। मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। अगले कुछ दिनों में कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

24 घंटे में तापमान

बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से 38 डिग्री के बीच जा सकता है। इसके अलावा राजस्थान, मप्र और बिहार के जिलों में तापमान 31 डिग्री से 34 डिग्री रहेगा। जबकि एनसीआर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री से 32 डिग्री रहने की संभावना है।

इन इलाकों में अधिक रहा अधिकतम तापमान

बीते 24 घंटे में उत्तर पश्चिम, उत्तर और पूर्वोत्तर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक बढ़ गया है। इसी के साथ पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्से में ओलावृष्टि हुई है। कर्नाटक के तटीय हिस्से में हीट वेव की स्थिति रही।

इन हिस्सों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य भारत में 7-8 मार्च गरज के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। महाराष्ट्र में 7-9 मार्च और राजस्थान और गुजरात में भी आज बारिश की संभावना है।

ओलावृष्टि का पूर्वानुमान

विभाग की ओर से आज यानी सात मार्च को पूर्वी राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में 30 से 35 किमी रफ्तार से तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अनुमान है। 8 और 9 मार्च को झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

Exit mobile version