Site icon Buziness Bytes Hindi

Gold Price Today: सोने में आज नरमी तो चांदी के तेवर हुए तेज,जानिए क्या है आज का भाव

मेरठ। आज मेरठ सराफा बाजार में सोना चांदी के दामों में बदलाव देखने को मिला। आज मेरठ में सोना जहां कारोबारी सत्र के शुरूआत में सस्ता हुआ वहीं चांदी के तेवर तेज रहे और चांदी का भाव कारोबारी सत्र की शुरूआत दौर में ही बढ़ गया। मेरठ में आज 24 कैरेट सोना 80 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ। अब मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना का भाव 51,360 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। वहीं चांदी की कीमत में आज 240 रुपये प्रति किग्रा की बढ़ोत्तरी हुई। जिसके बाद इसकी कीमतें 62,610 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई।

Also read: महंगाई ने तोड़ा रिकॉर्ड इस कारण से आया रोजमर्रा की चीजो के दाम में उछाल

बता दे इस समय सोना चांदी के दामों में रोज बदलाव हो रहा है। सोने की कीमत पिछले कई सालों से महंगाई मापने का सर्वोत्तम मानक बनी हुई है। निवेशक सोने को महत्वपूर्ण निवेश के रूप में अपना रहे हैं। यह अब तक सबसे अच्छा गुड रिटर्न्स मुहैया कराने वाली धातु बनी हुई है। इसी कारण से लोग इसमें निवेश करते हैं। कोरोना संक्रमण काल में सबसे अधिक निवेश सोना और चांदी में किया गया। जिससे इसके दाम काफी तेजी से बढ़ गए थे।

आज देश के विभिन्न महानगरों में सोने का भाव निम्न है। नीचे दिए गए भाव 22 कैरेट सोना और 24 कैरेट सोने के हैं। 

महानगर  22 कैरेट     24 कैरेट 
चेन्नई    ₹47,650    ₹51,980 
मुंबई     ₹46,560    ₹50,790 
नई दिल्ली ₹46,560    ₹50,790 
कोलकाता  ₹46,560    ₹50,790 
बेंगलुरु    ₹46,560    ₹50,790 
हैदराबाद   ₹46,560    ₹50,790 
जयपुर     ₹46,710    ₹50,940
लखनऊ    ₹46,710    ₹50,940 
पटना      ₹46,610    ₹50,830 
चंडीगढ़     ₹46,710    ₹50,940 
उपरोक्त् कीमतें प्रति दस ग्राम के हिसाब से हैं।

Exit mobile version