Pakistan vs India (PAK vs IND) Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला आज रविवार को कोलंबो में होने जा रहा है। ग्रुप दौर में दो सितंबर को भारत पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। उस मैच में भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज मैदान में नहीं उतर पाए थे।
एशिया कप के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला आज रविवार (10 सितंबर) को होगा। भारत पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच इस स्टेडियम में 2004 के बाद पहली बार वनडे मैच होने जा रहा है।
पिछली बार जब दोनों टीमें यहां एक-दूसरे के खिलाफ खेली थीं तब पाकिस्तान ने एशिया कप के मैच में 59 रन से भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी। उस समय सौरव गांगुली और इंजमाम उल हक अपनी-अपनी टीम के कप्तान थे। इसके अलावा उससे पहले दोनों टीमो के बीच 1994 में खेला गया मैच बेनतीजा रहा था। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टूर्नामेंट का यह दूसरा मुकाबला होगा। ग्रुप दौर में दो सितंबर को खेले गए मैच में बारिश बाधा बनी थी। जिस कारण मैच रद्द करना पड़ा था।
सुपर-4 में पाकिस्तान ने एक मैच जीता
पाकिस्तान टीम सुपर-4 में एक मैच जीत चुकी है। उसने बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बांग्लादेश को हराया था। पाकिस्तान की नजर अब लगातार दूसरी जीत पर होगी। भारतीय टीम का सुपर-4 में पहला मैच है। भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप सुपर-4 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे कोलंबो में शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटे पहले यानी दोपहर 2:30 बजे होगा।
