Today Stock market open: मजबूत के साथ बाजार की शुरुआत, Sensex 500 और Nifty 18600 के पार

बिज़नेसToday Stock market open: मजबूत के साथ बाजार की शुरुआत, Sensex 500...

Date:

Today Stock market open आज शेयर बाजार की शुरूआत मजबूती के साथ हुई है। आज सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती आई है। हफ्ते के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार में मजबूत से कारोबारियों के चेहरे पर चमक दिखाई दी है। बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों की बढ़त के साथ 63000 के पार पहुंच गया है। जबकि निफ्टी 122 अंकों की बढ़त के साथ 18,600 अंकों को पार कर गया। इस दौरान रुपया भी 7 पैसे मजबूत हुआ है। रुपया 7 पैसे मजबूती के साथ 82.53 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

फिलहाल सेंसेक्स 411.75 (0.66%) अंकों की बढ़त के साथ 62,913.44 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। जबकि दूसरी ओर निफ्टी 120.00 (0.65%) अंक मजबूत होकर 18,619.35 अंकों के स्तर पहुंचा है। शेयर बाजार में आज तेजी का असर दूसरे सेक्टर पर भी पड़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related