Share market stock market close update: आज घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इससे निवेशकों के चेहरे पर चमक है। आज के टाॅप गेनर्स में पावर ग्रिड, एचडीएफसी एसडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और टीसीएस सेंसेक्स के टॉपर्स रहे। वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच आज बुधवार को सप्ताह के तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ अपने ऑलटाइम हाई अंकों पर बंद हुआ। आज कारोबार बंदी के समय सेंसेक्स 195 अंक और निफ्टी भी 40 अंकों मजबूत हुआ। दोनों ही शेयर बाजार ने बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर अंकों पर पहुंचे हैं। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,856.85 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 0.68 प्रतिशत और 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 195,45 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,523.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के बीच सेंसेक्स 63,588.31 की ऊंचाई पर पहुंच गया। इसके बाद नीचे में 63,315.62 तक पहुंचा। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में भी 40.15 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 18,856.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,875.90 पर पहुंच गया। इसके बाद नीचे 18.794.85 अंकों तक गिरा।
आज के टाॅप शेयर
सेंसेक्स के शेयरों में 14 शेयर हरे निशान पर आज बंद हुए। सेंसेक्स में आज टाॅप 5 गेनर्स में पावर ग्रिड, एसडीएफसी, एसडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और टीसीएस सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स में रहे। सबसे अधिक मुनाफा पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.70 प्रतिशत तक चढ़ गए थे।
