Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Share market opening: बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

share market today

Today Share market opening: आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में सकारात्मक रूख देखा जा रहा है। बाजार आज बढ़त के साथ खुला है। शेयर बाजार में सेंसेक्स 100 अंक तक चढ़ा है। जबकि निफ्टी भी 19300 अंकों के पार हो गया है।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत देखी गई है। शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक की बढत के साथ खुला जबकि निफ्टी में तेजी देखी गई है। निफ्टी 19300 के पार पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। शुरुआती कारोबार में अदाणी एंटरप्राइजेज और जोमैटो शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की बढ़त देखी गई है।

एशिया के शेयर बाजार में आज मजबूती दिखाई दे रही है। गिफ्ट निफ्टी 50 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी थी। डाओ जोंस करीब ढ़ाई सौ अंक तक चढ़ा था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की स्पीच के बाद बाजार में तेजी दिखाई दी थी। शुक्रवार को डाओ जोंस 250 अंक चढ़कर बंद हुआ था। जबकि, S&P में 0.7% और नैस्डैक में 0.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

FII और DII

FII और DII की बात करें तो शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से घरेलू शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। हालांकि, Amber Enterprises, Paytm और Uno Minda में ब्लॉक डील्स के कारण ये आंकड़ा थोड़ा बड़ा रहा। शुक्रवार को कैश बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कुल 4,638 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कैश बाजार में 1,414 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

Exit mobile version