Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Share market open: गिरावट के साथ बाजार की शुरूआत, Sensex 450 अंक नीचे

seyar

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट के साथ सत्र की शुरुआत हुई है। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स 453.46 अंकों की गिरावट के साथ 57,536.44 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 138.40 अंक गिरावट के साथ 16,961.65 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

सोमवार के दिन सेंसेक्स के शुरुआती कारोबार में 0.80 प्रतिशत तक टूटकर कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी 0.75 प्रतिशत तक कमजोर हुआ है। इस दौरान टीसीएस के शेयरों में 3 प्रतिशत जबकि इंफोसिस के शेयरों में 2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

#image_title

शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 82.49 रुपये के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। इससे पहले शुक्रवार को बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुआ था। अमेरिका के बैंकों में तालाबंदी का असर शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। ग्लोबल बाजार में भी मंदी की आहट दिखाई दे रही है।

Exit mobile version