Sensex Opening: एमपीसी की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर के एलान से पहले सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं निफ्टी भी 19600 के नीचे पहुंच गया। आज गुरुवार को बाजार गिरावट के साथ खुला। बाजार से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर बाजार 459 अंक गिरकर 65536 अंकों पर और निफ्टी 126 अंक टूटकर 19505 अंकों पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा आज कच्चे तेल का भाव भी गिरा है। आज कौन सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर रहे हैं। आज तीसरी बार RBI ने repo rate में कोई बदलाव नहीं किया, ब्याज दरें भी स्थिर हैं। सेंसेक्स 459 अंक गिरकर 65,536 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी में 126 अंकों की गिरावट आई है। निफ्टी इस समय 19,505 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
गुरुवार 10 अगस्त को बाजार गिरावट के साथ खुला है। शेयर बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती घंटें में लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 459 अंक गिरकर 65,536 पर है तो निफ्टी 126 अंक गिरकर 19,505 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
बैंक निफ्टी की बात करें तो ये 381 अंकों की गिरावट के साथ 44,510 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। BSE मिड कैप 54 अंकों की गिरावट के साथ 30,443 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि BSE स्मॉल कैप 25 अंकों की तेजी के साथ 35,480 अंकों पर ट्रेड कर रहा है।
सेंसेक्स टॉप गेनर और लूजर
शेयर बाजार में गिरावट के बीच इस समय एनटीपीसी, M&M, विप्रो, पावर ग्रिड कॉर्प, JSW स्टील के शेयर आज के टॉप गेनर रहे हैं।
जबकि टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, आईटीसी, टाइटन कंपनी, एचयूएल कंपनी के शेयर आज टॉप लूजर रहे।
निफ्टी टॉप गेनर और लूजर
LTIMindtree, अदाणी एंटरप्राइजेज, बीपीसीएल, M&M, अदाणी पोर्ट्स, ओएनजीसी, पावर ग्रिड कॉर्प और विप्रो के शेयर टॉप गेनर रहे हैं।
टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, ब्रिटानिया, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट, टाइटन और अपोलो हॉस्पिटल टॉप लूजर रहे।
बाजार आज दरों, रुख और संचार पर एमपीसी के फैसले पर फोकस है। शेयर बाजार की आम सहमति यह है कि दरें और रुख दोनों अपरिवर्तित रहेंगे। उच्च मुद्रास्फीति को देख स्वर उग्र होंगे।
