Site icon Buziness Bytes Hindi

No-Confidence Motion: पीएम मोदी लोकसभा में आज अविश्वास प्रस्ताव पर देंगे जवाब

au108

No-Confidence Motion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे। अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए पीएम मोदी विपक्ष पर हमलावर हो सकते हैं। रक्षा मंत्री और सासंद राजनाथ सिंह ने बताया कि पीएम मोदी 10 अगस्त को संसद में उपस्थित होकर विपक्ष के बयानों का जवाब देंगे। इस दौरान पीएम मोदी विपक्ष द्वारा एनडीए सरकार के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव का जवाब भी देंगे। बता दें, 26 जुलाई को मणिपुर हिंसा मुद्दे पर विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव

मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। इस पर आज संसद में पीएम मोदी जवाब देंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी पुष्टि एक दिन पहले की थी। अविश्वास प्रस्ताव पर आज चर्चा का तीसरा दिन है। उम्मीद है कि इस दौरान पीएम मोदी विपक्ष पर हमलावर हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शाम चार बजे पीएम मोदी सदन में बात कहेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बताया था कि पीएम मोदी 10 अगस्त को संसद में उपस्थिति होंगे। 26 जुलाई को मणिपुर हिंसा मुद्दे पर विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार किया था। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को बहस शुरू की थी।

क्या है अविश्वास प्रस्ताव

राजनीतिक जानकारों की माने तो मोदी सरकार सदन में विश्वास नहीं खोएगी। एनडीए के अलावा भाजपा के पास सदन में पूरा बहुमत है। बता दें, 50 सांसदों के समर्थन के साथ कोई भी दल लोकसभा संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकता है। अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद सदन में चर्चा होती है। विपक्ष सदन में सरकार की कमियों को गिनाता है। सत्ता पक्ष के सांसद जवाब देते हैं। अंत में मतदान होता है। यदि अविश्वास प्रस्ताव सफल होता है तो सरकार गिर जाती है।

Exit mobile version