मेरठ। आज मेरठ में लगातार 15 वीं बार पेट्रोल डीजल के भाव बढ़े। मेरठ में आज पेट्रोल पर 0.80 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई और इसके दाम ₹ 104.24 प्रति लीटर पर पहुंच गए। जबकि डीजल के दाम में 0.81 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई और इसकी कीमत 95.81 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। आज लगातार 15 वीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हुई है। वहीं पिछले दो हफ्तों में ये 15 वीं बार दाम बढ़े हैं। यानी कि पिछले 15 दिनों में बस दो दिन दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। नहीं तो पेट्रोल-डीजल के दाम में ताबड़तोड़ वृद्धि हुई है। इन दो हफ्तों में ही तेल 8.40 रुपये तक महंगा हो गया।
Read also: Price Hike: पेट्रोल डीजल के दाम का असर आलू पर, 25 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंचे दाम
देश में सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार 4 अप्रैल को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। सोमवार को तेल में 40 पैसे प्रति लीटर वृद्धि हुई। पिछले दो हफ्तों में ये 14वीं बढ़ोतरी हुई थी। यानी कि पिछले 14 दिनों में बस दो दिन दाम नहीं बढ़ाए। पेट्रोल और डीजल की वृद्धि का असर लोगों के आम जीवन पर भी पड़ रहा है।

