मेरठ। आज के दिन जन्मे व्यक्ति साहसी और काफी बुद्धिमान होते हैं। आज के दिन जन्मे व्यक्ति का अंक ज्योतिष का आखरी मूलांक नौ है। नौ मूलांक वाले बेहद साहसी होते हैं। ऐसे लोगों के स्वभाव में विशेष प्रकार की तीव्रता होती है। ऐसे लोग उत्साह और साहस के प्रतीक होते हैं। मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है।
Read also: Weather News Update Today: मौसम विभाग का अलर्ट,देश के कई हिस्सों में शुरू होगा बारिश का दौर
ऐसे में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता होती है। लेकिन इसके बाद भी बुद्धिमान नहीं माना जाता। जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़कर नौ होती है। 9 का मूलांक मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल होते हैं। लड़ाई-झगड़ों में विशेष आनन्द मिलता है। ऐसे लोग विचित्र साहसिक होते है।
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान और मां दुर्गा।
शुभ रंग : केसरिया,लाल, पीला
Read also: Meerut Corona News: आज मेरठ में मिले सात कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस 33
इस साल अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति केा सफलता मिलेगी। मित्रों परिजनों का सहयोग मिलेगा। इससे प्रसन्नता होगी। अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। इस साल पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में भी सफलता मिलेगी।
