Site icon Buziness Bytes Hindi

Congress Chintan Shivir 2022: नव संकल्प चिंतन शिविर का आज अंतिम दिन, सामूहिक ड्राफ्ट पर आज होगा निर्णय

उदयपुर। लेक सिटी उदयपुर में चल रहे कांग्रेस नव संकल्प चिंतन शिविर के तीसरे और अंतिम दिन कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी कई अहम फैसले लेंगी। इसके बाद आज रविवार को इस शिविर का समापन होगा। झीलों के शहर उदयपुर के कोड़ियात होटल में चिं​तन शिविर के अंतिम दिन चर्चा और आए प्रस्तावों के बीच निष्कर्ष निकाला जाएगा। कांग्रेस के इस नवसंकल्प चिंतन शिविर के पहले दो दिन सभी कमेटियों ने बैठक कर अपने प्रस्ताव तैयार किए। अब आज सभी कमेटियों के संयोजक सामूहिक रूप से एक बैठक करेंगे।

Also read: राज्यसभा के लिए मिलेंगे सिर्फ दो मौके, फिर जाना होगा चुनाव में

इस बैठक में एक सामूहिक ड्रॉफ्ट बनाया जाएगा और इसको कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। जिस पर कांग्रेस कार्यसमिति आज शिविर में ही निर्णय करेगी। कांग्रेसी सूत्रों की माने तो यात्रा के माध्यम से शिविर में तय एजेंडे को उठाया जाएगा। राहुल गांधी की प्रस्तावित यात्रा के दौरान इन्हीं पर अधिक फोकस रहेगा।आज शिविर समापन के दौरान नि में जो कार्यक्रम होगें उनके अनुसार आज सुबह 11 बजे संकल्प, घोषणाओं पर चर्चा और अंतिम रूप देने के लिए कार्यसमिति बैठक होगी। उसके बाद सभी दिन में 2.30 बजे बैठक स्थल उपस्थित होंगे।

इसके बाद दोपहर को तीन बजे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का समापन भाषण होगा। इसके बाद कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिंतन शिविर में आए कांग्रेसी नेताओं को संबोधित करेगी। इसके बाद पीसीसी चीफ स्वागत समिति और सभी आयोजकों की ओर से अध्यक्ष आभार जताते हुए 4.15 बजे नव संकल्प चिंतन शिविर का निष्कर्ष बताएंगे। बता दें कि आज सुबह से ही चिंतन शिविर में बैठकों के दौर जारी है। जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता भाग ले रहे हैं।

Also read: उदयपुर में पार्टी अध्यक्ष के लिए उछला प्रियंका का नाम

Exit mobile version