Site icon Buziness Bytes Hindi

Gold price today: दो बार सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या है सराफा बाजार का मिजाज

gold silver rate todday

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आई गिरावट के बीच आज सुबह से दो बाद सोना-चांदी कीमत में बदलाव आया है। आज 19 जनवरी सोना-चांदी भाव का असर सराफा बाजार पर पड़ा है। ग्लोबल बाजार में आज सर्राफा की कीमतों में स्थिरता का रुख आ गया है। हालांकि बाजार में दोपहर 12 बजे तक भाव में उतार—चढ़ाव जारी रहा। जिसका असर घरेलू वायदा बाजार पर पड़ता दिखाई दिया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना फरवरी वायदा 12 रुपए की कमजोरी के साथ 56,214 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स चांदी मार्च वायदा 307 रुपए की गिरावट के साथ 67,920 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

MCX पर नई ऊंचाई पर सोना

बता दें, बुधवार को एमसीएक्स सोना फरवरी वायदा 56,286 रुपये प्रति 10 ग्राम पर निपटा था। जबकि, एमसीएक्स पर चांदी मार्च वायदा 68,227 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज दोनों की कीमतें एमसीएक्स पर स्थिर हैं।


ग्लोबल बाजार में सोने-चांदी भाव


ग्लोबल बाजार में सोना स्थिर है। जबकि चांदी कमजोर बोली जा रही है। हाजिर सोना 1.36 डॉलर के तेजी के साथ 1,909.72 डॉलर प्रति औंस पर है। जबकि चांदी 0.51 डॉलर की कमजोरी पर 23.44 डॉलर प्रति औंस है।


देश के शहरों में सोने-चांदी का भाव

आज जारी किए गए भावों के अनुसार, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी दाम निम्न है। कोलकाता, मुंबई, केरल, हैदराबाद, पुणे, कोल्हापुर और संभलपुर में 22 कैरेट सोने का दाम 52,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद व गुड़गांव में 22 कैरेट सोने का भाव 52,150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

Exit mobile version