Today stock market share market close: RBI जल्द ही रेपो दरों पर बड़ा फैसला ले सकता है। आरबीआई के इस फैसले से पहले आज शेयर बाजार में दिन में तेजी देखी गई। मुंबई स्टाक एक्सचेंज और दिल्ली स्टाक एक्सचेंज में बाजार आज खूब झूमा है। आज शेयर बाजार में सेंसेक्स 63 हजार के पार पहुंच गया। जबकि निफ्टी 18700 के ऊपर तक जा पहुंचा।
भारतीय रिजर्व बैंक ब्याज दरों पर मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक पर कल गुरुवार को फैसला ले सकता है। इस घोषणा से पहले आज बुधवार को घरेलू शेयर बाजार काफी मजबूती के साथ बंद हुआ है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 63 हजार के पार पहुचकर बंद हुआ।
सेंसेक्स में 350.08 (0.56 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 63,142.96 अंकों के लेवल पर बंद हुआ है। जबकि दूसरी ओर, निफ्टी 127.40 (0.68 प्रतिशत) अंक मजबूत होकर 18,726.40 अंकोंं के स्तर पर बंद हुआ है। इस दौरान वोडफोन-आइडिया के शेयर में 9 प्रतिशत की तेजी देखी गई। अदाणी पावर के शेयरों में पांच फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। आज बुधवार को रुपए में 6 पैसे की बढ़त हुई। जिसके बाद रुपए 82.54 अस्थायी के भाव पर बंद हुआ।
