Site icon Buziness Bytes Hindi

आज निवेशकों के 6 लाख करोड़ डूबे

Business:- आज सुबह से शेयर बाजार धड़ाम से नीचे आया है और मार्केट में चौतरफ़ा बिकवाली जारी है। अब इस बीच खबर आई है कि इंट्राडे में सेंसेक्स 1100 अंक टूट गया है और निफ्टी का कारोबार 16400 नीचे खिसका है। इस गिरावट के बाद बीएसई में लिस्टेड कम्पनियों के बाजार में आज 6 लाख करोड़ की गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट के बाद आज 1:30 पर बाजार में।निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए हैं।

Tradingo के फाउंडर पार्थ न्याती ने आज की गिरावट के पीछे का कारण ग्लोबल फैक्टर को बताया है। अचानक से आरबीआई ने भी अपनी रेपो रेट में वृद्धि की है वही महंगाई उफान पर है ग्लोबल बाजार में भी मार्केट की स्थिति डगमगाई है जिसके बाद हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि आगामी कुछ दिनों तक शेयर मार्केट में ऐसे उतार चढ़ाव आते रहेंगे। 

क्या है इंटरनेशनल बाजार का हाल:-

अगर हम इंटरनेशनल बाजार की बात करे तो वहां भी आज गिरावट ही देखी गई है। Dow Jones आज 1063 अंकों टूटा है जिसके बाद इसमे 3.12 फीसदी गिरावट रही है वही Nasdaq में 4.99 फीसदी और S&P 500 इंडेक्स में 3.56 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।
Exit mobile version