Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Share market open: लाल निशान पर Sensex और Nifty, IT सेक्टर पर दबाव

share

नई दिल्ली। आज गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। वैश्विक बाजार में कमजोरी और RBI की ओर से ब्याज दरों पर फैसला आने के दिन सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिख रहा है।

इससे पहले एशियाई बाजारों पर भी बिकवाली का असर दिखा। निक्केई और कोस्पी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। एसजीएक्स निफ्टी में भी कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 80.58 (-0.13%) अंकों की गिरावट के साथ 59,608.73 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 26.20 (-0.15%) अंक टूटकर 17,526.40 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।


बता दें कि आज आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति का फैसला भी आना है। जिसमें रेपो दर में वृद्धि की संभावना जताई गई थी। जिसका सीधा असर आज शेयर बाजार पर पड़ा है। हालांकि अब आरबीआई का फैसला आ चुका है। जिसमें आरबीआई ने रेपो दर में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। इसका असर भी अब शेयर बाजार पर पड़ेगा।

Exit mobile version