Site icon Buziness Bytes Hindi

Stock Market Open: हरे निशान पर बाजार, Sensex में 200 अंकों की बढ़त nifty 80 अंक उछला

share02

Stock Market Open आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 200 से अधिक अंक मजबूती के साथ 62,650 के लेवल पर है। जबकि निफ्टी 80 उछलकर 18,570 के करीब पहुंचा है। बाजार को आज मेटल, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों की मजबूती से सहारा मिला है।

निफ्टी में हीरो मोटो कॉर्प शेयर 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर OFS के ट्रिगर कारण कोल इंडिया के शेयर कमजोर दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले घरेलू बाजार में कल गुरुवार को चार दिनों की बढ़त के बाद बाजार में गिरावट दिखाई दी थी। वायदा कारोबार के एक्सपायरी दिन सेंसेक्स 193 अंक फिसलकर 62,428 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

प्री-ओपनिंग

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त दिखाई दे रही है। सेंसेक्स 154.32 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,582.86 पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 59.55 अंक 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18547.30 स्तर पर कारोबार कर रहा था।

#image_title

आज बाजार में संभावना

ग्लोबल बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आज शुक्रवार को घरेलू बाजार में तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन SGX Nifty 55 अंक की बढ़त के साथ 18,619 पर ट्रेड कर रहा है।
अमेरिकी सीनेट आज डेट सीलिंग बिल पर मतदान करने की तैयारी शुरू की है। वोटिंग से पहले DOW FUTURES हरे निशान पर है। अमेरिका में रातों-रात Dow Jones 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था। S&P 500 और Nasdaq Composite में 1 प्रतिशत की तेजी आई है। दोनों सूचकांक अगस्त 2022 के बाद से पहली बार अपने हाई लेवल पर बंद हुए हैं।

Exit mobile version