Site icon Buziness Bytes Hindi

फिर से राज करना है, ओवैसी को पीएम बनाना है तो ज्यादा बच्चे पैदा करने ही होंगे


फिर से राज करना है, ओवैसी को पीएम बनाना है तो ज्यादा बच्चे पैदा करने ही होंगे

अलीगढ़। आज मुस्लिम समाज एक या दो बच्चे पैदा करने तक सीमित हो रहा है जो गलत है। अगर हमें राज करना है, ओवैसी को प्रधानमंत्री बनाना है तो हमे ज्यादा बच्चे पैदा करने होंगे। यह कहना है एआईएमआईएम के अलीगढ़ जिला अध्यक्ष गुफरान नूर का जो विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Read also: ओवैसी ने हिंदुओं को लेकर राहुल के बयान पर आपत्ति जताई, गहलोत ने दी सफाई

इस वायरल वीडियो में जिला अध्यक्ष गुफरान नूर मुस्लिम समाज के लोगों को सत्ता पाने के लिए जनसंख्या बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। गुफरान लोगों से कह रहे हैं कि उनकी पार्टी के मुखिया ओवैसी लोगों को अल्लाह के नाम से डराते हैं लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस मुसलमानों को भाजपा का नाम लेकर डराती है। आज मुसलमानों को बच्चे पैदा करना बंद करने के लिए डराया जा रहा है लेकिन हमें ऐसा नहीं करना है। अगर हमें फिर से सत्ता पानी है तो अपनी संख्या को बढ़ाना ही होगा।

Read also: नागालैंड हिंसा पर चर्चा के लिए ओवैसी ने दिया स्थगन नोटिस

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिलाध्यक्ष गुफरान नूर ने अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा कि यह बातें उन्होंने किसी सार्वजनिक मंच पर नहीं बल्कि एक निजी कार्यक्रम में की थीं जहां धर्म को ही चर्चा हो रही थीं। अब गुफरान अपनी सफाई में कुछ भी कहें मगर उनका बयान साफ तौर पर मुसलमानों को ज्यादा बच्चे पैदा कर अपनी संख्या बढ़ाने को कह रहा है।

Exit mobile version