यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए यूपी सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,नोडल अधिकारी नियुक्त

उत्तर प्रदेशयूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए यूपी सरकार ने जारी...

Date:


यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए यूपी सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,नोडल अधिकारी नियुक्त

मेरठ। रुस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद वहां के हालात खराब होते जा रहे हैं। यूक्रेन में हजारों की संख्या में यूपी के छात्र और काम करने वाले लोग फंसे हुए हैं। जिससे उनके परिजनों को यहां पर चिंता सता रही है। यूपी सरकार ने यूक्रेन में फंसें लोगों को निकालने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ ही नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की है। यूक्रेन में फंसे राज्य के लोगों के परिजनों की सहायत के जो हेल्पलाइन नंबर (helpline number) जारी किया गया है। वो 9454441081 है। इसी के साथ ही एक नोडल अधिकारी भी नियुक्ति किया गया है। इस बारे में अधिसूचना जारी की गई है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जारी अधिसूचना में कहा है कि उप्र के जो छात्र या नौकरी पेशा या व्यापारी यूक्रेन में हैं। उन तक सहायता पहुँचाने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास कीव से समन्वय के लिए रणवीर प्रसाद, आईएएएस राहत आयुक्त एवं सचिव,राजस्व विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए यूपी सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,नोडल अधिकारी नियुक्त

Read also: तेलंगाना ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सरकारी खर्च पर निकालने की पेशकश की

जारी की गई अधिसूचना में कहा है कि नोडल अधिकारी सीधे विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास कीव के अलावा यूक्रेन सरकार (Ukraine government) के साथ समन्वय बनाएंगे। जिससे कि प्रदेश के छात्र और अन्य लोगों को वापस स्वदेश लौटने की कार्यवाही को फेसिलिटेट किया जा सके।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए यूपी सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,नोडल अधिकारी नियुक्त

Read also: दक्षिण कोरिया की यूक्रेन से 36 नागरिकों को निकालने की तैयारी

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए यूपी सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,नोडल अधिकारी नियुक्त

इसी के साथ राज्य कंट्रोल रुम (state control room) का टोल फ्री नंबर 05221070 और मोबाईल नंबर 9454441081 24 घंटे काम करेंगे। इसीके साथ ईमेल आईडी [email protected] पर भी सहायता ली जा सकेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related