Uttarakhand News: नाबालिग से कुकर्म के आरोपी को छुड़ाने के लिए भाजपाइयों का थाने में धरना

न्यूज़Uttarakhand News: नाबालिग से कुकर्म के आरोपी को छुड़ाने के लिए भाजपाइयों...

Date:

हरिद्वार। नाबालिग से कुकर्म के बाद उसका वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों को छुड़ाने के लिए भाजपाइयों ने कोतवाली को घेर लिया। भाजपाइयों के हंगामे की खबर के बाद एएसपी ज्वालापुर मौके पर पहुंचे और उन्होंने भाजपाइयों को शांत किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

पुलिस के अनुसार ज्वालापुर निवासी महिला ने नाबालिग बेटे से कुकर्म व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। जांच के बाद पता चला कि उनके पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने इस शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया। जिसमें एक ने किशोर के साथ कुकर्म किया। जबकि दूसरे ने वीडियो बनाया और तीसरे ने इसको वायरल किया है। 

Also read: कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर चढ़ा उत्तराखंड पुलिस के हत्थे

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों में एक भाजपा नेता के किराएदार का बेटा भी शामिल है। उसको छुड़ाने के लिए भाजपा नेता कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला होने के चलते आरोपी को छोड़ने से मना किया। भाजपा नेता ने अपने समर्थकों को कोतवाली बुलाया और धरना देकर हंगामा शुरू कर दिया। एएसपी ज्वालापुर रेखा यादव कोतवाली पहुंचीं और भाजपाइयों को शांत किया। एएसपी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपित बालिग और दो नाबालिग हैं

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related