TNEA 2020 : इंजीनियरिंग एडमिशन की प्रक्रिया हुई प्रारम्भ, ऐसे करें अप्लाई

एजुकेशनTNEA 2020 : इंजीनियरिंग एडमिशन की प्रक्रिया हुई प्रारम्भ, ऐसे करें अप्लाई

Date:


TNEA 2020 : इंजीनियरिंग एडमिशन की प्रक्रिया हुई प्रारम्भ, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज़ डेस्क : बीते कल से यानी गुरूवार से तमिलनाडु इंजीनियरिंग एडमिशन (TNEA) 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया आरम्भ की जा चुकी है. जी दरअसल तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DoTE) ने छात्रों के लिए आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं. मिली जानकारी के तहत आवेदन की प्रक्रिया आरभ की जा चुकी है और अब इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट tneaonline.in पर जाकर आवेदन करने में समर्थ है. जी दरअसल मिली जानकारी के तहत जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है अर्थात कम है वह ग्राम सहकारी बैंक शाखाओं के माध्यम से अपने आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं.

इसी के साथ छात्र अपना फॉर्म और अन्य दस्तावेज नजदीकी सहकारी बैंक में जमा करने का विकल्प अपने अनुसार अपना सकते हैं. जी दरअसल अन्ना विश्वविद्यालय के तहत कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्रों का चयन टीएनईए काउंसलिंग के आधार पर किये जाने की खबर है. वहीँ तमिलनाडु में लगभग 501 कॉलेज और राज्य भर में लगभग 2.49 लाख सीटें हैं. आपको पता हो बीते साल इंजीनियरिंग की बहुत सी सीटें खाली रह गई थी.

वहीँ सामने आने वाली मीडिया रिपोर्टों को माना जाए तो, आवंटित 1,72,940 सीटों के मुकाबले केवल 83,296 सीटें ही भरी जा सकी थी. इसी के साथ राज्य सरकार 15 अक्टूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की योजना बनाने में लगी हुई है. वहीँ ऐसे ही पहली रैंक सूची 7 सितंबर को जारी की जाएगी और सूची जारी होने के बाद छात्रों को 17 सितंबर से 6 अक्टूबर तक काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के बारे में कहा गया है.

ऐसे करें TNEA 2020 के लिए आवेदन : इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tneaonline.in पर जाएं. अब इसके बाद नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें. अब आप विवरण भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और इसके बाद भुगतान करें.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...