Site icon Buziness Bytes Hindi

टीएमसी ने जवाहर सरकार को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, दिनेश त्रिवेदी की लेंगे जगह


टीएमसी ने जवाहर सरकार को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, दिनेश त्रिवेदी की लेंगे जगह

कोलकाता: पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार को TMC पार्टी ने राज्यसभा में जगह देने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी आज TMC ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी है।

बता दें कि जवाहर सरकार को मोदी सरकार के कड़े आलोचक के रूप में जाना जाता है। हालाँकि उन्होंने प्रसार भारती के CEO के रूप में भी कुछ समय तक काम किया था। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार जवाहर को ये जगह दिनेश त्रिवेदी के त्यागपत्र के बाद राज्यसभा में पड़ी खाली सीट पर मिलेगी।

टीएमसी ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट में लिखा, “श्री जवाहर सरकार को हमें संसद के उच्च सदन में मनोनीत करते हुए प्रसन्नता हो रही है। जवाहर ने सार्वजनिक सेवा में लगभग 42 साल बिताए और जिसके बाद वो प्रसार भारती के पूर्व सीईओ भी थे। सार्वजनिक सेवा में उनका अमूल्य योगदान हमें अपने देश की और भी बेहतर सेवा करने में मदद करेगा।”

TMC सांसद शांतनु सेन पर गिरी गाज पूरे सत्र के लिए हुए सस्पेंड

दिनेश त्रिवेदी के राज्यसभा सीट पर 9 अगस्त को उपचुनाव

अपने पाठकों को हम बता दें कि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी द्वारा खाली की गई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव आगामी 9 अगस्त को होंगे। वहीँ, टीएमसी से फरवरी में राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए।

ममता की हुंकार-कहा तानाशाही पर आमादा है केंद्र सरकार

Exit mobile version