Site icon Buziness Bytes Hindi

TMC सांसद शांतनु सेन पर गिरी गाज पूरे सत्र के लिए हुए सस्पेंड


TMC सांसद शांतनु सेन पर गिरी गाज पूरे सत्र के लिए हुए सस्पेंड

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ TMC सांसद शांतनु सेन को अभद्रता करना भारी पढ़ गया है इस मामले में आज उन्हे सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार ने राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से कागज छीनने के आरोप में TMC  सांसद शांतनु सेन के खिलाफ निलंबिन का प्रस्ताव पेश किया। सभापति ने घटना का संज्ञान लेते हुए शांतनु सेन को पूरे Monsoon सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया। 

11 बजे सदन की की शुरू होते ही सभापति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को हुई घटना को निन्द्नीय बताते बताया सभापति ने कहा कि कल जो घटना घटी उससे सदन की गरिमा को चोट पहुची है

Dainik Bhaskar और मीडिया संस्थानों पर दबिश के विरोध में हंगामा

हम आपको बता दें गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव पेगासस के मुद्दे पर सदन में बयान दे रहे थे। उसी समय, TMC और कुछ अन्य विपक्षी दल के सांसद हंगामा करते हुए नारेबाजी करने लगे। इसी बीच TMC के सदस्य शांतनु सेन ने केंद्रीय मंत्री के हाथों से बयान की प्रति छीन ली और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिये। उपसभापति हरिवंश ने हंगामा कर रहे सदस्यों से ऐसा ना करने का अनुरोध किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सूनी । जिसके वजह से सभापति को जरूरी कदम उठाने पे मजबूर होना पढ़ा |

Monsoon Session: तीसरे दिन भी Opposition का हंगामा जारी

Exit mobile version