सोफिया हयात ने कहा, इतना परेशान हो चुकी थी कि अपने देश वापस लौट आए
मैं थक चुकी थीं क्योंकि लोग मुझे खरीदने और बेचने में लगे थे. इसलिए मैंने देश वापस लौटने का फैसला किया. यह बात बॉलीवुड एक्ट्रेस सोफिया हयात ने कही.टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कई बार अपनी बोल्ड तस्वीरों और स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं. बॉलीवुड के यंग एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद देश भर में नेपोटिज्म पर बहस छिड़ी हुई है. सोफिया इसी मुद्दे पर बात कर रही थी. सोफिया ने अपने अनुभव इंडस्ट्री में बीते पलों के आधार पर साझा किए.
नेपोटिज्म का अचानक जन्म नहीं हुआ
सोफिया का कहना है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म आज से नहीं, बल्कि लंबे समय से है. सोफिया के मुताबिक, फॉर्नर होने का खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा. स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए सोफिया कहती हैं कि ढेर सारे सपनों के साथ मैंने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था. कई बड़े लोगों ने मेरे साथ काम के लिए हाथ मिलाया था. एक सेकेंड लीड के रूप में मुझे काम मिला.ऑडियंस से प्यार मिला, लेकिन फिल्ममेकर्स और कई बड़े एक्टर्स ने मुझपर कीचड़ उछालनी शुरू कर दी.
फिजिकल कॉम्प्रोमाइज करना चाहते
सोफिया बताती हैं कि कुछ लोग मेरे साथ फिजिकल कॉम्प्रोमाइज करना चाहते थे. मैंने कभी उन्हें खुद को हाथ तक नहीं लगाने दिया. काम के बाद किसी से नहीं मिली.जबकि मुझे हर रोज इंवाइट किया जाता था. इसके बाद धीरे-धीरे वे समझने लगे कि यह नहीं मानेगी. ऐसे में मेरा काम दूसरी लड़कियों को मिलने लगा.फिल्म से मेरे पोर्शन काट दिए जाने लगे. कुछ फिल्में होल्ड पर डाल दी गईं. फिर भी मैंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश की.
सोफिया कहती हैं कि इसके बाद मुझे बिग बॉस 7 से कुछ उम्मीद जागी। लेकिन मैं वहां बहुत कम समय रह पाई। मुझे बिग बॉस एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर ऑफर किया गया था। यह शो एक बहुत बड़ा प्लैटफॉर्म है, क्योंकि यह इंडिया का सबसे बड़ा रिएलिटी शो है। लेकिन, मेरे लिए यह शो मेरी इमेज खराब करने का प्लैटफॉर्म ज्यादा बना. इसने मुझे दिखाया कि मैं मानसिक रूप से अस्वस्थ हूं. ऑडियंस को मेरा असली चेहरा दिखाया ही नहीं गया. अरमान ने मुझे मारा था, लेकिन मुझे शो से बाहर कर दिया गया था. जबकि वह अंदर ही रहा.

