तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

उत्तराखंडतीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

Date:


तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

  • भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
  • पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद हैं रावत

देहरादून। उत्तराखंड में सीएम पद पर चल रहा सियासी ड्रामा आज समाप्त हुआ और तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बन गयी। आज भाजपा विधायक दल की बैठक में पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का सीएम बनाने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि आज शाम 4 बजे तीरथ सिंह रावत सीएम पद की शपथ लेंगे।

उत्तराखंड भाजपा में चल रहे सियासी तूफान के बीच कल 9 मार्च को त्रिवेंद सिंह रावत ने मुुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सीएम पद के लिये कई नाम सामने आये जिनमें प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री और श्रीनगर से बीजेपी विधायक धन सिंह रावत का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा था। वहीं सांसद अनिल बलूनी और नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट, सतपाल महाराज का नाम भी सीएम पद की दौड़ मे शामिल था। मगर इन सब के नामों के इतर सीएम बनाया गया पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत को जिनके नाम की चर्चा भी नहीं हो रही थी। देहरादून में आज भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गयी। बताया जा रहा है कि तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कराने के लिए राज्यपाल से शाम 4 बजे का समय मांगा गया है।

उत्तराखंड भाजपा के चीफ रहे हैं सांसद तीरथ सिंह रावत
उत्तराखंड की राजनीति में तीरथ सिंह रावत बड़े नेताओें में शुमार हैं। 9 फरवरी 2013 से 31 दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के चीफ रहे तीरथ सिंह रावत वर्तमान में वे पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद और भाजपा के नेशनल सेक्रेटरी हैं। उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल जिले में जन्में रावत उत्तरप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। उत्तराखंड के पहले शिक्षामंत्री बनने वाले तीरथ सिंह रावत 1997 में यूपी से विधायक भी रह चुके है। इससे पहले चैबटखल विधानसभा से उन्होंने 2012 से 2017 में जीत हासिल की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल कैसे खोजें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का लाभ...

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत...

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी वन्यजीवों की तस्करी का भंडाफोड़, यात्री के बैग से मिले 29 दुर्लभ जीव

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने विदेशी...