तीरथ सिंह रावत ने संभाली उत्तरखण्ड की बागडोर, मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

उत्तराखंडतीरथ सिंह रावत ने संभाली उत्तरखण्ड की बागडोर, मुख्यमंत्री के रूप में...

Date:


तीरथ सिंह रावत ने संभाली उत्तरखण्ड की बागडोर, मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली: कई दिनों की उठापटक के बाद उत्तरखण्ड के नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने आज शपथ ली। तीरथ सिंह ने रावत को आज शाम 4 बजे राज्यपाल बेबी मौर्य ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया था इस्तीफ़ा
बता दें त्रिवेंद्र सिंह ने कल राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। बीजेपी के कई विधायकों और कुछ मंत्रियों की नाराजगी की वजह से उन्हें बीते दिनों दिल्ली तलब किया गया था। आज सुबह विधायक दल की बैठक के बाद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद के लिए विधायक दल का नेता चुना गया है। तीरथ सिंह रावत के पास करीब 1 साल का समय है जिसमें उन्हें ना केवल त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद भाजपा की बिगड़ी छवि को सुधारने की जिम्मेदारी होगी बल्कि 2022 के चुनाव में पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने की भी अहम जिम्मेदारी होगी।

त्रिवेंद्र के अधूरे कामों को आगे बढ़ाएंगे
मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा “मैं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे ये पदभार दिया। मैं गांव से आया हुआ एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं, मैंने कभी कल्पना नहीं की थी। जनता के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे, मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के लिए जो काम किए हैं उसे आगे बढ़ाएंगे।”

पार्टी में था असंतोष
दरअसल, राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव है और पार्टी के भीतर उठते असंतोष को देखते हुए पार्टी के आलाकमानों को ये कदम उठाना पड़ा है। ऐसा देखा जा रहा था कि यदि त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में आगामी चुनाव लड़े जाते हैं तो भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...