Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना संक्रमण मुक्त हुए तीरथ सिंह रावत


कोरोना संक्रमण मुक्त हुए तीरथ सिंह रावत

देहरादून: पिछले महीने कोरोना संक्रमित हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अब संक्रमण मुक्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर स्वयं यह सूचना साझा की है।

मुख्यमंत्री रावत ने ट्वीट किया है, ‘‘बीते 48 घंटों में दो बार मेरी कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।” उन्होंने इसके लिए ईश्वर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वाले प्रदेशवासियों, शुभचिंतकों और समस्त कार्यकर्ताओं के वह हृदय से आभारी हैं।

बीते 48 घंटों में दो बार मेरी कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। मैं ईश्वर का तथा मेरे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वाले प्रदेशवासियों, शुभचिंतकों और समस्त कार्यकर्ताओं का भी हृदय से आभारी हूँ।

Exit mobile version