Site icon Buziness Bytes Hindi

तीरथ रावत अचानक दिल्ली तलब, देहरादून से हुए रवाना


तीरथ रावत अचानक दिल्ली तलब, देहरादून से हुए रवाना

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है। आज सीएम तीरथ सिंह के कई कार्यक्रम तय थे लेकिन उन्हें सारे कार्यक्रम रद्द करके दिल्ली बुलाया गया है। अब सीएम सभी कार्यक्रम रद्द करके दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।

आपको बता दें कि, सीएम तीरथ सिंह प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर से लौटे थे कि अचानक उनका बुलावा आ गया। माना जा रहा है कि, सीएम का बुलावा भाजपा संगठन की तरफ से बुलाया गया है। हालांकि, अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि, उन्हें किस बात को लेकर बुलाया गया है।

Exit mobile version