Site icon Buziness Bytes Hindi

इन तरीकों से पाएं सफेद और स्वस्थ दांत


इन तरीकों से पाएं सफेद और स्वस्थ दांत

बहुत से ऐसे तरीके है जिनसे दांतों को सफेद और चमकदार बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते है 

PubMed सेंट्रल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, सेब का सिरका दांतों को सफेद करने में फायदेमंद ज़रूर साबित हो सकता है, लेकिन इसका उपयोग न्यूनतम मात्रा में होना चाहिए और नियमित नहीं होना चाहिए क्योंकि यह दांतों की सतह को नुकसान पहुंचा सकता है।

स्वस्थ दातों के लिए रोज़ाना दिन में दो बार और कम से कम 2-3 मिनट तक ब्रश करना चाहिए। जीभ के साथ-साथ  मुंह के हर हिस्से को साफ करना चाहिए। 

विटामिन-सी, फाइबर, फल और सब्ज़ियों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। ये आपके दांतों के स्वास्थ्य के साथ-साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। बैरीज़, कॉफी, चुकंदर जैसी चीज़ों से परहेज़ करें क्योंकि ये दांतों का रंग बदल सकती हैं।

See also: विचार चित्रण – Politics

बाज़ार में ऐसे कई तरह के टूथ पेस्ट उपलब्ध हैं, जिनमें एक्टिवेटेड चारकोल मौजूद होता है। ये आपके दांतों से दाग़ को हटाकर उन्हें सफेद बनाएगा। 

हाइड्रोजन पेरोक्साइड और बेकिंग सोडा का मिश्रण बनाकर उससे दांतों पर ब्रश करने से पीलेपन और दाग़ से छुटकारा मिल सकता है। आप किसी ऐसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें ये दोनों चीज़ों मौजूद हो या फिर घर पर दो बड़े चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड में एक बड़ा चम्मच सोडा मिलाकर दांतों पर लगाएं।

Exit mobile version