Site icon Buziness Bytes Hindi

हाई हील खरीदने जा रही हैं तो ध्यान में रखें बातें


हाई हील खरीदने जा रही हैं तो ध्यान में रखें बातें

हाई हील पहनना आजकल लड़कियों के बीच आम फैशन बन गया है। लेकिन अगर आप हाई हील खरीदने की सोच रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। जैसे की:

Image by Pexels from Pixabay 

हील वाली सैंडल पहनते समय इस बात का ध्याम जरूर रखें कि ये बिल्कुल सही फिटिंग की हो और आपके पैर में ठीक से फिट हो जाए। अगर ये ढीली होगी या साइज में बड़ी होगी तो हील से गिरने का डर बना रहेगा। 

सुनने में अजीब लगेगा लेकिन हाई हील या फुटवियर खरीदने के लिए शाम का समय सही होता है। इस समय पर दिनभर की थकान के बाद आपके पैरों में थोड़ी सूजन हो जाती है। जिससे सही साइज के फुटवियर खरीदे जा सकते हैं। 

हील वाली फुटवियर खरीद रही हैं तो बिना चलने की टेस्टिंग किए इसे ना खरीदें। हमेशा दुकान पर दोनों पैर में सही तरीके से फुटवियर को पहन कर चलें। जिससे कि आपको पता चल जाए कि फुटवियर आपके पैरों में आरामदायक है या नहीं।

Exit mobile version