Site icon Buziness Bytes Hindi

गर्मियों में तैलीय त्वचा की समसया है ? तो आजमाएं ये आसान उपाय


गर्मियों में तैलीय त्वचा की समसया है ? तो आजमाएं ये आसान उपाय

तैलीय त्वचा के पीछे कई सारे कारण होते हैं इससे छुटकारा पाना इतना भी मुश्किल नहीं होता है बल्कि छोटे- मोटे नुस्खे आजमाकर ही त्वचा को सामान्य किया जा सकता है। जानिए तैलीय त्वचा से छुटकारा दिलाने वाले प्रभावशाली नुस्खे। 

नींबू और शहद

Image by Philipp Kleindienst from Pixabay 

आधा कटोरी दूध में एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए रहने दें। समय हो जाने पर ठंडे पानी से इसे धो लें। सप्ताहभर तक यदि प्रतिदिन आप यह उपाय करेंगे तो परिणाम आपके सामने होंगे। 

खीरा

Image by Pexels from Pixabay 

गर्मियों में खीरा आसानी से उपलब्ध होता है। गर्मियों में यदि आप चेहरे पर खीरा लगाएंगे तो आपको तैलीय त्वचा के साथ चेहरे पर होने वाले बारीक मुहांसों से भी छुटकारा मिलेगा। रात में सोते वक्त चेहरे पर अच्छे से खीरे के टुकड़ों को रगड़ें। रातभर चेहरे को ऐसा ही रहने दें और सुबह होते ही चेहरा धो लें।

एलोवेरा

Image by teerananbintayeb from Pixabay 

त्वचा के अतिरिक्त तेल को मिटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग करें। चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं, दस से पंद्रह मिनट तक चेहरे को सूखने दें और फिर चेहरा धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार दोहराएं। 

टमाटर 

Image by Devanath from Pixabay 

तीन चम्मच टमाटर का रस लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। अब इस पैक को पूरे चेहरे पर लगाकर छोड़े दें। जब पैक सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में कम से कम दो बार इस तरीके को आजमाएं और जल्द से जल्द तैलीय त्वचा से छुटकारा पाएं।  

Exit mobile version