Site icon Buziness Bytes Hindi

लद्दाख की रोड ट्रिप करना चाहते है एन्जॉय तो इन बातों का ध्यान रखे

tips for leh ladakh bike trip

#image_title

लाइफस्टाइल डेस्क। लद्दाख एक ऐसी जगह है, जहां लाखों लोगो की जाने की इच्छा रहती है। खासकर लद्दाख की रोड ट्रिप का अपना ही कुछ अलग मजा है। लेकिन जिनता सुनने में मजा आता है उनता आसान नहीं है। अगर आपको लद्दाख की रोड ट्रिप अच्छे से एन्जॉय करना है तो कुछ खास चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

लद्दाख की रोड ट्रिप पर प्लान कर रहे है तो अनुभवी ड्राइवर को चुनें। लद्दाख की सड़कें काफी खतरनाक है, यहां कभी भी लेंडस्लाइड हो जाती है। इसीलिए बाइक चलाते समय थोड़ा सवधान रहना जरुरी है। साथ ही अनुभवी ड्राइवर हो तो ज्यादा दिक्कत नहीं आती।

आप चाहे रोड ट्रिप पर जा रहे हो या कैसे भी जा रहे हो। अपने साथ फर्स्ट ऐड किट रखना कभी ना भूले। जरूरी दवाइयां से लेकर सब कुछ इसमें पैक कर ले। इसकी आपको या किसी और को इसकी जरूरत कभी भी हो सकती है।

लद्दाख एक पहाड़ी इलाका है, ऐसे में यहां मौसम बदलता रहता है। इसीलिए आप पहले सही मौसम देखकर ही यहां घूमने का प्लान बनाएं। ऐसा करने से आपको रोड ट्रिप में दिक्कत नहीं होगी।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version