बालों को लंबा और घना करना चाहते है तो अपनाये ये टिप्स

रसोई Bytesबालों को लंबा और घना करना चाहते है तो अपनाये ये टिप्स

Date:


बालों को लंबा और घना करना चाहते है तो अपनाये ये टिप्स

आप अगर बालों को लंबा और घना रखना चाहती हैं तो ये आसान से उपाय जरूर अपनाएं।

मसाज

बालों की जड़ों को मजबूत करना है तो मसाज बेहद जरूरी है। नियमित रूप से मसाज करने से स्कैल्प में रक्त का प्रवाह तेजी से होता है और ये बालों की जड़ों और छिद्रों तक पहुंचकर इन्हें मजबूत करने में मदद करते हैं। 

गर्म पानी करें बंद

 बालों को गर्म पानी से धोना मतलब उनकी जड़ों को कमजोर करना है। इससे बालों का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है और बाल रूखे, बेजान और कमजोर होने लगते हैं। अगर आप गर्म पानी इस्तेमाल करना ही चाहते हैं तो बहुत ही हल्का गुनगुना पानी बालों को धोने के लिए इस्तेमाल करें। 

बालों को लंबा और घना करना चाहते है तो अपनाये ये टिप्स
Image by melancholiaphotography from Pixabay 

कैस्टर ऑयल 

कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल के फायदे कई बार सामने आते हैं। अगर आप बालों में मसाज करने के लिए किसी अच्छे तेल को चाहती हैं तो कैस्टर ऑयल बेस्ट है। जितने भी सौंदर्य विशेषज्ञ हैं वो अक्सर ही इस तेल को लगाने की सलाह देते हैं। कैस्टर ऑयल में फैटी एसिड, लिनोलीक एसि़ड, विटामिन ई, मिनरल्स, प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। 

बालों में स्क्रब

 स्क्रब करने से बाल स्वस्थ होते हैं। सप्ताह में एक दिन ही हल्के हाथों से मसाज कर एक्सफोलिएट करना बालों के लिए अच्छा है। आप चाहें तो इसके लिए कॉफी का स्क्रब बना सकती हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related