लाइफस्टाइल डेस्क। जब हम डाइटिंग शुरू करते है तब हमारे खान-पान में काफी बदलाव होते है, जिसका सीधा असर हमारी हेल्थ पर पड़ता हैं। एक अच्छी डाइट फॉलो करना बेहद जरुरी है, लेकिन कुछ चीजे ऐसी होती है जिन्हे डाइटिंग शुरू करने से पहले आपको ध्यान में रखनी जरुरी होती है। चलिए जानते है।
ब्लड टेस्ट
ब्लड टेस्ट डाइट को शुरू करने से पहले करना चाहिए, ब्लड टेस्ट करवाने से आपको डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, थायरॉयड, विटामिन डी, विटामिन बी12 व अन्य चीजें किस तरह से है वे पता चलता है। फिर जब आपको अपनी बॉडी की सच्चाई पता चल जाए तब उस हिसाब से डाइट प्लान कर सकते है।
डायटीशियन
डाइट अपने हिसाब से कभी प्लान नहीं करनी चाहिए, अगर आप सच में डाइटिंग करना चाहते है तो पहले डायटीशियन से मिल ले। डायटीशियन आपको लाइफस्टाइल, ईटिंग हैबिट्स, ईटिंग पैटर्न व प्रॉब्लम आदि को बेहतर तरीके से समझकर एक प्लान देंगे। ये डाइट प्लॉन आपको अच्छी डाइट फॉलो करने में मदद करेगा।
मानसिक रूप तैयार
अब जब हम डाइटिंग शुरू कर रहे होते है तब हमे अपने रेग्युलर रूटीन को छोड़ना होता है, जो की काफी मुश्किल होता है। आप अपनी मनपसंद चीज नहीं खा सकते, आपको पूरी तरह मानसिक रूप से तैयार होना पड़ेगा और डाइट पर टिका रहना होगा।
प्लॉन B
कभी – कभी पार्टीज, हॉलिडे या फेस्टिवल डाइट को खरब कर देते है, हम उल्टा सीधा खा लेते है। ऐसे में जरुरी है की आप अपन साथ प्लॉन B लेकर चले, इससे आप लाइफस्टाइल को बेहतर बना सकते है और चीट मील्स का प्लान भी कर सकते है।
(Image/Pixabay)
